पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शुक्रवार शाम थकान और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहाली स्थित अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक, मान फिलहाल निगरानी में हैं और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। बयान में कहा गया, ‘‘हमारी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।’’

सूत्रों ने बताया था कि इससे पहले मान को वायरल बुखार होने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि शाम तक जब मान की सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।

तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को मान के सरकारी आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे और पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम था। हालांकि, मान की अनुपस्थिति में केजरीवाल कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रवाना हो गए।

प्रमुख खबरें

AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा