Punjab के मुख्यमंत्री मान ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका, जहां तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन हो रहा है। यह वार्षिक समागम 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है। यह आयोजन दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा उनकी दादी माता गुजरी की स्मृति में किया जाता है।

मान ने अपनी पत्नी के साथ ‘छोटे साहिबज़ादों’ और माता गुजरी के अद्वितीय शहादत को नमन किया। पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मान ने बताया कि श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब तक लाने-ले जाने के लिए ई-रिक्शा और शटल बस सेवाओं की व्यवस्था भी की गई है।

प्रमुख खबरें

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है