पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann एवं कांग्रेस नेता कुरुक्षेत्र में AAP उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांगेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता के लिए चुनाव-प्रचार करेंगे। आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से गुप्ता को मैदान में उतारा है। आप और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के घटक हैं। आप ने जहां गुप्ता को कुरूक्षेत्र से मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस राज्य की शेष नौ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गुप्ता ने कहा कि मान आने वाले दिनों में चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले महीने कुरुक्षेत्र में रोड शो किया था। 

सुशील गुप्ता ने कहा, मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में (अरविंद केजरीवाल की पत्नी) सुनीता केजरीवाल भी इस अभियान में शामिल होंगी। केजरीवाल पर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के लोग उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने भले ही उन्हें जेल में डाल दिया हो, लेकिन वे उनकी सोच को कैसे कैद कर सकते हैं। गुप्ता ने दावा किया कि आप-कांग्रेस गठबंधन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिंदल पर निशाना साधते हुए गुप्ता ने कहा, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह पहले (2004-2014) कुरुक्षेत्र से सांसद थे, लेकिन इस कार्यकाल में उन्होंने कौन सी बड़ी विकास परियोजना शुरू की थी। 

उन्होंने कहा, कुरुक्षेत्र में बेरोजगारी, महंगाई, किसान और महिलाओं के मुद्दे प्रमुख हैं। जनता इस बार बदलाव चाहती है। लोग इस बात से भी नाराज हैं कि राज्य की भाजपा सरकार ने जब भी किसी भी वर्ग, चाहे वह किसान हों, सरपंच हों या कर्मचारी हों पर लाठियां बरसाईं। उन्होंने उनके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से समर्थन वापस लेने का भी असर पड़ा है। आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा, लोग कहने लगे हैं कि भाजपा सरकार जाने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: अक्षय तृतीया ओडिशा में और ओडिया संस्कृति के लिए एक बहुत ही शुभ दिन है : PM Modi

भाजपा ने भले ही पूर्व मुख्यमंत्री (मनोहर लाल खट्टर) को बदल दिया हो और एक नया चेहरा (नायाब सैनी) लाया हो, लेकिन लोगों ने केंद्र एवं हरियाणा दोनों जगह भाजपा को बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने राज्यपाल से अल्पमत सैनी सरकार को बर्खास्त करने और नये सिरे से चुनाव कराने की सिफारिश की है। हरियाणा में सात मई को तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उन्होंने एलान किया था कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर