चन्नी ने नाराज सिद्धू से फोन पर की बात, बोले- सर्वोच्च होती है पार्टी, बैठकर करेंगे चर्चा

By अनुराग गुप्ता | Sep 29, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कई बड़े ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के 53 लाख परिवार बिना बिलों के रह रही है क्योंकि वो लोग बिजली के बुल का भुगतान नहीं कर पाए थे। ऐसे में हम 2 किलोबाट तक वाले सभी बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और उन्हें बिजली दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि एक बार बिजली के बिल माफ होने के बाद सभी उपभोक्ताओं को नियमित तौर पर बिजली का बिल जमा करना पड़ेगा। अभी जिन लोगों का बिल माफ कर रहे हैं वो गरीब परिवार से आते  हैं।  

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आलाकमान को नहीं कर रहा गुमराह, पंजाब हित में हर कुर्बानी देने को तैयार 

सिद्धू के विषय पर क्या बोले चन्नी

इसी बीच मुख्यमंत्री चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू के विषय पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पार्टी का हेड होता है, उसे मज़बूती से बात रखकर अपनी बात आगे लेकर आना होता है। मैंने आज भी नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात की है कि पार्टी सर्वोच्च होती है। सरकार पार्टी की विचारधारा को मानती है और उस पर चलती है। आप आईये बैठकर बात कीजिए। 

प्रमुख खबरें

ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार के बाद अटकेगी बंगाल के नए CM की शपथ? राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प

5 राज्यों के Election Results पर Farooq Abdullah बोले, जनता का फैसला आपके सामने है

Guru Amardas Birth Anniversary: 73 की उम्र में बने Guru, Sati प्रथा-जातिवाद पर किया था सबसे बड़ा प्रहार

IPL में क्यों Flop हुए Jasprit Bumrah? Ravi Shastri ने Mental Fatigue को ठहराया जिम्मेदार