भगवंत मान ने पंजाब के अधिकारियों की केजरीवाल के साथ बैठक का किया बचाव, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के अधिकारियों की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक को लेकर आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी सरकार दिल्ली से ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाई जा रही है। मान ने कहा कि उन्होंने ही अधिकारियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने भेजा था और उन्हें (अधिकारियों को) वह अन्य राज्यों में भेजना जारी रखेंगे ताकि वे पंजाब में लागू की जा सकने वाली कोई भी चीज सीख सकें। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जल्द हो सकता है 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान, केजरीवाल के साथ चर्चा करेंगे भगवंत मान 

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, मैं अपने अधिकारियों को दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु भेजूंगा।’’ मान ने कहा, ‘‘यदि मैं पश्चिम बंगाल में कुछ चीज अच्छी पाऊंगा तो अपने अधिकारियों को वहां भेजूंगा। यदि मैं गुजरात में कुछ चीज अच्छी पाऊंगा तो मैं उन्हें वहां भी भेजूंगा। ’’ उन्होंने कहा कि जिस ‘‘अच्छी खबर’’ के बारे में उन्होंने पूर्व में संकेत दिया था, उसकी घोषणा वह 16 अप्रैल को करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘तब आप कहेंगे कि उन्हें भेजा करिए।’’ साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों से महज आलोचना के लिए आलोचना नहीं करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow