पंजाब: सीएम भगवंत मान ने की पार्टी विधायकों के साथ बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

चंडीगढ़।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के साथ बैठक की। उल्लेखनीय है कि विधायकों से राज्य के बजट (वित्तवर्ष 2022-23) के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से सुझाव मांगने को कहा गया है। उन्होंने विधायकों से राज्य सरकार के हालिया फैसलों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचारित करने के लिए भी कहा है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह करेंगे बंगाल का दौरा, रैली को करेंगे संबोधित

राज्य सरकार ने धान की सीधी बुवाई तकनीक के माध्यम से धान की बुवाई करने वाले प्रत्येक किसान को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। बैठक में आप विधायकों को आगामी नगर निगम चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने कहा कि विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दों को उठाया। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पत्रकारों से कहा कि बैठक का एजेंडा सभी विधायकों के मुद्दों को सुनना था। जनता बजट पर बोलते हुए, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि यह पहली सरकार है जो राज्य के बजट पर लोगों से सुझाव मांग रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता