पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा ‘विरासत परिसर जल्द बनकर तैयार होगा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के पैतृक गांव स्थित विरासत परिसर को कुछ ही महीनों में राज्य को समर्पित कर दिया जाएगा। मान ने इस अवसर पर शहीद भगत सिंह संग्रहालय में 100 फुट ऊंचा तिरंगा भी ‍फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर में विशेष विषय के आधार पर भव्य प्रवेश द्वार, संग्रहालय को भगत सिंह के पैतृक घर से जोड़ने वाली 350 मीटर लंबी विरासत सड़क, स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाती मूर्तियां और 2डी/3डी दीवार कला (वॉल आर्ट) तथा 700 सीट वाला एक सभागार होगा।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा