मुख्यमंत्री ने जयशंकर को यू.के. से शहीद उधम सिंह की निजी वस्तुओं की वापसी के लिए लिखा पत्र

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 25, 2021

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से माँग की है कि यू.के. से महान शहीद उधम सिंह की निजी वस्तुएं जिनमें उनकी पिस्तौल और निजी डायरी शामिल है, वापस लाने के लिए यू.के. की सरकार के साथ बातचीत की जाए।

केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने उनको यह अपील की है कि यह मुद्दा यू.के. की सरकार के समक्ष उठाया जाए, जिससे आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा भारत इस शहीद और महान देशभक्त को अपनी श्रद्धाँजलि दे सके। 

पत्र में मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, ‘‘आपको पता होगा कि इसी पिस्तौल से शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ में, जहाँ तत्कालीन पंजाब के लैफ्टिनैंट गवर्नर माइकल ओ’डवायर के आदेशों से सैंकड़ों ही निहत्थे और निर्दोष भारतीयों को गोलियों से भून दिया गया था, बिर्टिश हुकूमत द्वारा की गई घिनौनी कार्रवाई का बदला लिया था। यह वही पिस्तौल है जिससे शहीद उधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में माइकल ओ’डवायर को मारा था।’’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘यह भी पता लगा है कि शहीद ऊधम सिंह एक निजी डायरी भी रखते थे, जिसको भारत वापस लाया जाना बहुत ज़रूरी है, जिससे देश के लोग इससे प्रेरणा ले सकें।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट