चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर कूड़ा फेंकने पर 10 हजार का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को कूड़ा फेंकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री आवास पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है। चालान में उल्लेखित घर का पता है: मकान नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक कांवड़िए की मौत, चार घायल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है। सिद्धू ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

सरसों साग अब बोरिंग नहीं! जानें बच्चों को दीवाना बनाने वाली इस खास और पौष्टिक रेसिपी का राज

पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा, नितिन नबीन ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम पॉलिटिशियन, बोले- राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं

Priyanka Gandhi Vadra को PM उम्मीदवार बनाने की माँग ने पकड़ा जोर, Rahul Gandhi की लगातार विफलता से परेशान हैं Congress Leaders!

गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज रोकने की याचिका पर नोटिस जारी