गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज रोकने की याचिका पर नोटिस जारी

By Renu Tiwari | Dec 23, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कथित तौर पर गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ को रिलीज किए जाने से रोकने की याचिका पर केंद्र सरकार और वेब सीरीज निर्माताओं से जवाब मांगा। यह याचिका मुठभेड़ में मारे गए दुबे की पत्नी ने दायर की है। वेब सीरीज 25 दिसंबर को ओटीटी मंच ‘वेव्स’ पर रिलीज होने वाली है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका पर नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित की। दुबे 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था।

दुबे की पत्नी ने उच्च न्यायालय से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की। ​​हालांकि, अदालत ने कहा कि वह बुधवार को दोनों पक्षों की बात सुनेगी और फैसला लेगी।

प्रमुख खबरें

Indian Share Market को डबल झटका, Taiwan के बाद अब South Korea भी Ranking में निकला आगे

Delimitation बिल पर बड़ा सियासी गेम! DMK-TMC पर नज़र, क्या टूटेगा INDIA गठबंधन?

IT से लेकर Mining तक, ब्रोकरेज के Top Picks में शामिल ये शेयर, Infosys और NMDC पर नजर

Manufacturing Sector में जोरदार उछाल, लेकिन बढ़ती Costs ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन।