By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में मादक पदार्थ की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ‘‘डराया-धमकाया और चुप कराया जा रहा है’’। वडिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब नशे की समस्या के लिए पिछली सरकारों को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि उनकी सरकार को सत्ता में आए लगभग पांच साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या के मामले में वित्त मंत्री हरपाल चीमा को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के लिए पंजाब के पार्टी प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में चंडीगढ़ में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगी।
वडिंग ने कहा कि गुलजार का ‘‘एकमात्र अपराध’’ यह था कि उन्होंने चीमा से संपर्क किया और अपने बेटे को नशे की लत से बचाने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘गुलजार सिंह ने अपने बेटे को बचाने के लिए नशे के खिलाफ आवाज उठाई और बदले में उन्हें मौत मिली।