पंजाब संकट सुलझाने के लिए कांग्रेस का 'फॉर्मूला' तय, अमरिंदर बने रहेंगे CM, सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष !

By अनुराग गुप्ता | Jul 15, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में जारी घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का फॉर्मूला तय हो चुका है। अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिंह सिद्धू विवाद के चलते प्रदेश में कांग्रेस की साख गिरती जा रही थी। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस घमासान को समाप्त करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, राहुल-प्रियंका से की थी मुलाकात 

क्या AAP में शामिल होंगे सिद्धू !

नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने खारिज कर दिया। आपको बता दें कि पंजाब घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। जिसने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। इसके बाद सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाकर बातचीत की। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि आलाकमान जो भी फैसला करेगी वो मुझे स्वीकार होगा। हालांकि अब कहा जा रहा है कि पंजाब घमासान को सुलझा लिया गया है। 

वहीं, कांग्रेस की गठित समिति ने जब अमरिंदर सिंह के साथ बैठक की थी तब वो नवजोत सिंह सिद्धू को न तो उपमुख्यमंत्री पद और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद देना चाहते थे। लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उनका ह्दय परिवर्तन हो गया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक