पंजाब में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन बढ़कर हुआ 20,500 रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

चंडीगढ़, 27 जुलाई पंजाब में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मियों ने सोमवार को मासिक पारिश्रमिक में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि अब ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 20,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जो प्रोबेशन पर कार्यरत नियमित कर्मचारियों के बराबर है। ये सफाई कर्मी सेवा को नियमित किए जाने, आउटसोर्सिंग खत्म करने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने बरनाला लाठीचार्ज मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है। 22 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सफाई कर्मियों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

रायगढ़ में Steel Slag से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, Jindal Steel को मिला Guinness World Records

आखिरकार घर लौट आए... पॉक्सो मामले में Rohit Chandel को जमानत, दोस्त Madirakshi Mundle ने किया भावुक पोस्ट

Sabarimala Pilgrimage के लिए Kerala Government ने PWD को 551.5 करोड़ रुपये दिए

हाथ मिलाया, मुस्कुराए और फिर साथ किया नाश्ता... Rahul Gandhi की Anwar Ibrahim से मुलाकात क्यों चर्चा में?