पंजाब: कपूरथला में आठ साल की बच्ची से बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

पंजाब के कपूरथला में आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने इसकी शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसकी बेटी शुक्रवार को बकरियां चराने गई थी तभी यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में बुलाया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। बाद में बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। उसकी मां मजदूरी का काम करती है।

प्रमुख खबरें

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Pratapgarh में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, 2 लोगों की गई जान और तीन जख्मी

Lucknow में 26 नवंबर को Congress की संविधान दिवस रैली में शामिल होंगे Mallikarjun Kharge

Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक