Punjab Exit poll 2022: चन्नी, भगवंत मान या कैप्टन, किस पर पंजाब की जनता को भरोसा?

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022

पंजाब के 117 विधानसभा सीटों के लिए लोगों ने वोटिंग की थी। इस बार के चुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान पंजाब में हुआ। कांग्रेस जहां कुछ महीने पहले ही सूबे में सीएम की कुर्सी संभालने वाले चरणजीत सिंह चन्नी पर दांव लगाया वहीं आम आदमी पार्टी से भगवंत मान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उधर, नई पार्टी बनाकर कैप्टर अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ चुनावी मैदान में हैं। शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। 

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। पंजाब में आप को 76 से 90  सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 19 से 31 और बीजेपी को 1-4 सीटें मिल सकती हैं। अकाली दल के खाते में 7 से 11 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 51 से 61 सीटें, कांग्रेस को 22 से 28 सीटें और अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि बीजेपी को 7 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 10 सीटें जा सकती है। बीजेपी को 1 सीट और अकाली दल के खाते में 6 सीटें जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब को लेकर हुई चर्चा

ये पार्टियां मैदान में हैं

पंजाब में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। वहीं पूर्वी सीएम कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। वहीं किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा से बलबीर सिंह राजेवाल चुनावी रण में हैं। पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने 77 सीटों पर परचम फहराया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर कब्जा किया था।  शिरोमणि अकाली दल सिर्फ 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। जबकि भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश