पंजाब: कपास के मुआवजे के लिए पहुंचे किसान, तहसीलदार को बनाया बंधक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 30, 2022

पंजाब के किसान कपास मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (उगरहां) के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान उन पर लाठीचार्ज हुआ है। इस लाठीचार्ज में 6 किसान जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है।

पुलिस की ओर से किए गए इस लाठीचार्ज में 6 किसान जख्मी हो गए हैं, जिन्हें लंबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी किसानों में हरपाल सिंह किल्लियांवाली निशान सिंह कख्खांवाली, जगदीप सिंह खुड्डियां, दविंदर सिंह मानावाला, एमपी सिंह भुल्लरवाला गुरलाभ सिंह का कख्खांवाली वाली काला सिंह खुन्नण खुर्द आदि शामिल है।

 

किसान नेताओं का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से खराब हुई नरमा की फसल के मुआवजे के मामले में मुक्तसर जिले को नजरअंदाज किया गया है। जिले में अधिकतर नरमा की खेती लांबी ब्लॉक में ही की जाती है। गिरदावरी में लांबी ब्लॉक के केवल 6 गांवों को ही शामिल किया गया है लेकिन उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। जबकि अन्य करीब 30 गांवों को शामिल नहीं किया गया। आपको बता दें किसानों का धरना अभी भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन ने अब तहसीलदार दफ्तर के बाहर धरने पर बैठा हुआ है। किसान अपनी बात पर अड़े हुए हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

वहीं किसानों की ओर से बंधक बनाए गए पटवारियों ने देर रात ऑफिस से बाहर आने के बाद नेशनल हाईवे पर धरना देकर अपना रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी पटवारी बंधक बनाने वाले किसानों पर कार्यवाही की मांग को लेकर जिले के  सभी SDM और तहसील दफ्तरों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। राज्य के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी गांव बादलपुर गेस्ट हाउस में इकट्ठा हुए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार