पंजाब में बाढ़ का भयावह रूप! 30 मौतें, 1400 गांव जलमग्न, लाखों लोग बेघर हुए, स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2025

पंजाब में भारी बारिश जारी है। भाखड़ा सहित विभिन्न बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पाँच लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1,400 गाँव जलमग्न हो गए हैं। आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि बाढ़ ने पंजाब के 23 जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे 1,400 से ज़्यादा गाँव और 3,50,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के बारह ज़िले बुरी तरह प्रभावित हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोज़पुर शामिल हैं। गौरतलब है कि पंजाब चार दशकों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

बैंस ने कहा, ‘‘सभी से स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध है।’’ इससे पहले, सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई है। पंजाब में बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर कर दी है। पूरा पंजाब वर्षा जनित घटनाओं से प्रभावित है जिनमें 30 लोगों की जान चली गई है और 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

बाढ़ से हुई तबाही के बीच, भारी बारिश के कारण पंजाब के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट वाले जिले पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना हैं।

गुरदासपुर सबसे ज़्यादा प्रभावित

गुरदासपुर सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला है, जहाँ 324 गाँव जलमग्न हैं, इसके बाद अमृतसर (135 गाँव) और होशियारपुर (119 गाँव) का स्थान है। बाढ़ ने 148,590 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुँचाया है, जिससे राज्य के कृषि क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। बचाव और राहत अभियान जारी है, प्रभावित इलाकों से 19,597 लोगों को निकाला गया है। अकेले गुरदासपुर में 5,581 लोगों को निकाला गया, उसके बाद फिरोजपुर (3,432) और अमृतसर (2,734) का स्थान है। कुल 174 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 74 वर्तमान में सक्रिय हैं। इनमें बरनाला में 29, अमृतसर में 16 और पठानकोट में 14 टीमें शामिल हैं। एनडीआरएफ ने विभिन्न जिलों में 23 टीमें तैनात की हैं, जिनमें गुरदासपुर और अमृतसर में छह-छह, और फिरोजपुर तथा फाजिल्का में तीन-तीन टीमें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी