Punjab floods : 41 लोगों की मौत, 1,600 से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

चंडीगढ़। पंजाब में हाल में आई बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है और 1,616 लोग 173 राहत शिविर में रह रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सरकार और बचाव एजेंसियों ने जलमग्न क्षेत्रों से 27,286 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 41 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: Gautam Buddha Nagar जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण स्कूल बंद

राज्य भर में बीस 66 केवी सबस्टेशन जलमग्न हो गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। सिंह ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे के नुकसान से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है, जिससे आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड)कार्यबल ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 24 घंटे काम किया।’’ उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल अधिकारियों ने बिजली बहाल करने के लिए अपनी प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें अस्पतालों, दूरसंचार और जल आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को प्राथमिकता दी गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं