Gautam Buddha Nagar जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण स्कूल बंद

heavy rains
प्रतिरूप फोटो
ANI

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां से गुजरने वाली हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शिविरों में रखा गया है।

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सुबह से तेज बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि यहां से गुजरने वाली हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शिविरों में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: मेघालय :मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने वाली भीड़ को भड़काने के लिए तृणमूल नेता गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं और इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़