पंजाब की बाढ़ 'मानव निर्मित आपदा', बाजवा का AAP सरकार पर गंभीर आरोप

By अंकित सिंह | Sep 26, 2025

पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब में आई बाढ़ को मानव निर्मित आपदा बताया। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बारे में बोलते हुए, उन्होंने राज्य सरकार पर बांधों से पानी छोड़ने के खराब प्रबंधन का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार की बाढ़ राहत निधि अपर्याप्त थी। पत्रकारों से बात करते हुए, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को याद दिलाना चाहता हूँ कि विधानसभा, लोकतंत्र का सदन, लोगों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए है। आज पंजाब में समाज का हर वर्ग पूरी तरह से दुखी है। 

बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी राज्य को केवल 1600 करोड़ रुपये, यानी 8%, दिए। मेरा मानना ​​है कि सिंचाई मंत्री मान साहब और सिंचाई सचिव व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार हैं। अगर उन्होंने धीरे-धीरे पानी छोड़ा होता, तो हमें इतना नुकसान नहीं होता... मान साहब को बताना चाहिए कि अब तक उन्होंने जितने भी विशेष सत्र बुलाए हैं, उनका क्या नतीजा निकला... विधानसभा के इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: नशे में गाड़ी चलाना सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय

पंजाब सरकार ने राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए 26 से 29 सितंबर तक पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर तक की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में कुल 1,98,525 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें गुरदासपुर (40,169 हेक्टेयर), पटियाला (17,690 हेक्टेयर), तरनतारन (12,828 हेक्टेयर), फाजिल्का (25,182 हेक्टेयर), फिरोजपुर (17,257 हेक्टेयर) और कपूरथला (17,574 हेक्टेयर) आदि में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह के अनुसार, राज्य भर में बाढ़ के कारण अब तक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा