पंजाब बाढ़: दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 55 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

पंजाब में बाढ़ से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यभर में राहत कार्य जारी है और बाढ़ का पानी घटने के साथ ही बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का में एक और मानसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे बाढ़ के कारण मरने वालों की कुल संख्या 55 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 111 राहत शिविर में 4,585 लोग शरण लिए हुए हैं। मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 40 और लोगों को बचाया गया, जिससे राज्यभर में 23,337 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 2,214 गांवों की 3,88,508 आबादी प्रभावित हुई है।

प्रमुख खबरें

संकट के बीच IndiGo का दावा, स्थिति सुधार रहे, यात्रियों के असुविधा के लिए खेद

नए साल का जश्न: भीड़ से दूर, सुकून भरे ये 5 डेस्टिनेशन्स बनाएंगे 2025 यादगार

बिहार को टॉप 5 निवेश राज्य बनाने की तैयारी, CM नीतीश का बड़ा दांव, 50 लाख करोड़ की कार्ययोजना

Bajaj की नई Pulsar N160: गोल्ड USD फोर्क्स और सिंगल सीट का जबरदस्त संगम, जानें क्या है खास!