पंजाब पहले भी लड़ा है और अब भी आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा, भगवंत मान ने लोगों को दी यह सलाह

By अंकित सिंह | May 10, 2025

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों पर कहा कि हम पहले से तैयार थे। पंजाब ने पहले भी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है और इस बार भी पंजाब ही आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा। फिरोजपुर की घटना में जो लोग घायल हुए हैं (पाकिस्तान ड्रोन हमले में घायल 3 लोगों का परिवार), उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री चीमा वहां गए हैं। मैं कल उन इलाकों का दौरा करूंगा जहां मिसाइलें मिली हैं। मैं लोगों से मिलूंगा। घबराएं नहीं, कुछ भी स्टोर करने की जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: 500 पाकिस्तान ड्रोन्स, 210 मिनट, निशाने पर 24 शहर, 8 मई को पड़ोसी मुल्क ने कुछ ऐसे की नापाक हरकत

इलाके की एक महिला ने बताया, ‘‘मैं खिड़की के पास खड़ी थी तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कोई चीज पानी की टंकी (घर की) से टकराई, जिससे चार से पांच घरों के शीशे टूट गए।’’ उन्होंने बताया कि एक प्रवासी मजदूर के हाथ में चोट आई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय निवासी सतिंदर कुमार ने कहा, ‘‘हमारे घर की पानी की टंकी को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। चारों तरफ धुआं ही धुआं था।’’ 

प्रमुख खबरें

POJK में Pakistan ने बर्बरता की सारी हदें लांघीं, प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना, जनता का विरोध और भड़का

लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग की जांच हो, जवाबदेही भी तय हो, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल

Tejas Shirse Injury Update: चोटिल पैर के साथ दौड़े भारतीय एथलीट, CWG Final में रहे आठवें स्थान पर

Guru Purnima 2026 Astrology Tips: राशि अनुसार उपहार देकर पाएं गुरु का आशीर्वाद, जीवन में आएगा Positive Change