पंजाब सरकार ने महामारी को देखते हुए गेहूं खरीद के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

चंडीगढ़, चार अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को गेहूं खरीद आसानी से पूरी करने के लिए समग्र योजना बनाने के शनिवार को निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही कोरोना वायरस संकट को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के लिए भी कहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने सात-आठ अप्रैल तक खरीद प्रबंधों की विस्तृत जानकारी खरीद केंद्रों तक भेजने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ गेहूं खरीद को लेकर राज्य की पूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों से पूरा खाद्यान्न खरीद लेने के इंतजाम किये जायें।

इसे भी देखें:- कोरोना के खिलाफ युद्ध क्षेत्र में संघ का सेवा भाव 

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद