पंजाब सरकार ने 10 सरकारी स्कूलों के नाम ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर रखे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने 10 स्कूलों का नाम राज्य के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम पर रखा है। सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्कूलों का नाम बदलने को स्वीकृति दे दी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। मंत्री ने कहा कि जालंधर के मीठापुर का गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएसएसएस) का नाम हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल का नाम अब ओलंपियन मनप्रीत सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीठापुर होगा। सिंगला ने कहा कि अमृतसर के तिमोवाल के जीएसएसएस का नाम उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है जिन्होंने ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वाधिक छह गोल दागे। स्कूल को अब ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह जीएसएसएस, तिमोवाल के नाम से जाना जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार मीठापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम ओलंपिक मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है। अमृतसर के अटारी के जीएसएसएस को अब ओलंपियन शमशेर सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम से जाना जाएगा। सिंगला ने बताया कि फरीदकोट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बालिका) को ओलंपियन रूपिंदर पाल सिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल के नाम से जाना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश