पंजाब सरकार का कर्मचारियों से स्वैच्छिक वेतन कटौती का आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी कर्फ्यू के कारण होने वाले राजस्व हानि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों से वेतन में स्वैच्छिक कटौती करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि राज्य के मंत्रियों ने अपना तीन महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: Lockdown के 23वें दिन कोरोना जाँच को लेकर कांग्रेस-भाजपा में नोंकझोंक

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वित्त उप समिति की एक बैठक के बाद कर्मचारियों से यह अपील की गई। एक सरकारी बयान में कहा गया कि पंजाब के सभी मंत्रियों ने अगले तीन महीनों के लिए अपना वेतन नहीं लेने का फैसला किया है, सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की गई कि वे राज्य को अभूतपूर्व आकस्मिक स्थिति से निपटने में मदद करने के लिए वेतन में स्वैच्छिक कटौती करें।

प्रमुख खबरें

Nvidia CEO Jensen Huang के चीनी एजेंट से रिश्ते की FBI जांच, Donald Trump बोले नहीं होगी परेशानी

Bombay High Court ने गिरगांव चौपाटी पर Chhath Puja मनाने की अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज की

Chhath Puja पर बिहार के घाटों पर पटाखों और निजी नावों पर रोक, आपात स्थिति में मुस्तैद रहेगी QMRT

Gujarati New Year पर PM Narendra Modi ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की