पंजाब सरकार सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक के लिए ड्रोन रोधी तकनीक की मदद लेगी

By Prabhasakshi News Desk | Mar 04, 2025

चंडीगढ़ । कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार सीमा पार से मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ड्रोन रोधी तकनीक की मदद लेगी। मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का नेतृत्व कर रहे वित्त मंत्री चीमा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को मोहाली में तीन कंपनियों के ड्रोन रोधी तकनीक से जुड़े प्रदर्शन को देखा। अरोड़ा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान से मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को मादक पदार्थ के खतरे से बचाने के लिए राज्य सरकार किसी भी हद तक जाने को तैयार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सुनते रहते हैं कि सीमा पार से मादक पदार्थ और विस्फोटक आ रहे हैं, लेकिन इस उपाय (ड्रोन रोधी तकनीक के उपयोग) से ऐसी घटनाओं पर बड़े पैमाने पर अंकुश लगेगा।’’ एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ड्रोन रोधी तकनीक की तैनाती के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ समन्वय करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले सप्ताह राज्य को मादक पदार्थ मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की थी।

प्रमुख खबरें

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card जारी, 17 सितंबर 2026 को होगी परीक्षा

UPI और RuPay से 2000 रुपये तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी किया निर्देश