चन्नी सरकार ने लॉन्च किया कॅरियर पोर्टल, 10 लाख छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

By अनुराग गुप्ता | Nov 16, 2021

चंडीगढ़। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है। आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए एक कॅरियर पोर्टल की शुरुआत की है। स्कूल और उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को स्कूल और कॉलेज के छात्रों को पेशेवर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से कॅरियर पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र घर बैठे काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों और छात्रवृत्ति से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 17 नवंबर से खोला जाएगा करतारपुर कॉरिडोर, पहले जत्थे में 250 लोग जाएंगे पाकिस्तान 

लॉन्च हुई कॅरियर वेबसाइट 

इस पोर्टल को पंजाब सरकार ने यूनिसेफ इंडिया और आसमान फाउंडेशन की मदद से लॉन्च किया है। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी के पीछे मुख्य कारण सही कॅरियर चुनने में असमर्थता है। यदि छात्रों को सही समय पर कॅरियर से जुड़ा हुआ मार्गदर्शन मिल सके तो वे अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कर सकते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि अगर हॉकी के बजाय उन्होंने कोई और खेल को चुना होता तो वह इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

पंजाब सरकार के कॅरियर पोर्टल http://www.punjabcareerportal.com में छात्रों को विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति के बारे में मार्गदर्शन करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परगट सिंह ने कहा कि अब कम से कम 10 लाख छात्रों को घर बैठे कॅरियर काउंसलिंग, पाठ्यक्रम और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: क्या करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते सियासी रास्ता तैयार करना चाहती है भाजपा ? पार्टी नेता ने दिया यह संकेत 

आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश की चन्नी सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस का वोटबैंक बट गया है। जिसके बाद चन्नी जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले चन्नी सरकार ने पेट्रोल के दामों में सर्वाधिक कटौती की थी।

प्रमुख खबरें

BJP का काला चिट्ठा खोलेंगे... AAP ने शुरू किया वाशिंग मशीन का काला जादू कैंपेन

15 तारीख को Ayodhya में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav

Gucci Cruise Show 2025 | लंदन फैशन शो में शामिल हुईं आलिया भट्ट, इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं

सनस्क्रीन लगाने से आपका चेहरा भी पड़ जाता है काला, क्या है इसके पीछे का कारण?