By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022
एक विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरसाल 46 युवाओं को दिया जाएगा। मान ने लोगों से यह प्रण लेने का भी आह्वान किया कि वे अच्छे मौकों की तलाश में देश नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “ हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अच्छे मौकों की तलाश में पलायन करने के बजाय यहां रहकर व्यवस्था में सुधार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पंजाब की ‘पुरानी प्रतिष्ठा’ बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह के सपने अभी भी अधूरे हैं और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और गरीबी अब भी व्याप्त है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए आरोप लगाया किअंग्रेजों के बाद सत्ता में आने वाले लोगों ने उनसे ज्यादा बेरहमी से देश को लूटा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात परेशान करती है, जब कुछ लोग कहते हैं कि अंग्रेजों का शासन वर्तमान व्यवस्था से बेहतर था।