'गुंडों और गैंगस्टरों का खेल का मैदान बन गया है पंजाब', भगवंत मान की सरकार पर हमलावर हुई भाजपा

By अंकित सिंह | Apr 08, 2025

मंगलवार को जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर रात करीब 1 बजे धमाका हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि, इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद करने का ठेका ले रखा है। पंजाब में कानून व्यवस्था और कानूनी व्यवस्था पूरी तरह से खोखली हो चुकी है और भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के फुलटाइम ओएसडी की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें पंजाब की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि रात करीब सवा एक बजे उनके घर के पास से एक ई-रिक्शा गुजरता है और उसके अंदर ग्रेनेड फेंका जाता है। धमाके का असर उनके वाहन और घर के बाहरी हिस्से पर पड़ा है। सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण खो चुकी है। पंजाब में डर का माहौल है। नशे का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है और पुलिस के जवान भी नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। राज्य में दो गुट बन गए हैं- एक दिल्ली से आए लोगों का और दूसरा पंजाब में बैठे लोगों का। 

इसे भी पढ़ें: PSEB Punjab Board Result: जल्द जारी होगा पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें परिणाम डाउनलोड

भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। इस सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। उसके बाद से अपराधियों, अलगाववादियों का बढ़ता प्रभाव और अपराध व हत्याओं की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ, उससे पता चलता है कि पंजाब में मौजूदा आप सरकार 'आप-दा' बन गई है। यह वाकई आश्चर्यजनक है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा करते हैं कि उन्हें दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की बैठकों में होने वाली हर बात की जानकारी है, जिसका मतलब है कि उनकी खुफिया एजेंसियां ​​विपक्षी दलों के अंदरूनी मामलों पर नज़र रखने में सक्षम हैं। इतने बड़े शहर में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के घर पर ग्रेनेड हमला हो जाता है और सरकार पूरी तरह से अनजान बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!