पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना से संक्रमित, राहुल गांधी के साथ किया था मंच साझा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को मंगलवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिन्होंने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया था। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा, उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश है। डॉक्टर ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है और वह घर में पृथक-वास में है। जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उनकी भी जांच की जाएगी। सिद्धू सोमवार को खेती बचाओ यात्रा के लिए संगरूर में थे, जिन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया था। गांधी ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ तीन दिनों तक राज्य में कई ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व किया। मंगलवार दोपहर बाद वह विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

मनरेगा बदल जाएगा.. नया बिल, लेकिन वही चिंता! VB-G RAM G क्या 125 दिन का ग्रामीण काम का लक्ष्य पूरा कर पाएगा?

Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत हैं ये फल, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

Delhi Air Quality | दिल्ली की हवा की क्वालिटी में हल्का सुधार, 328 AQI के साथ यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में बरकरार