पंजाब किंग्स ने किया ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड प्लेयर को 3 करोड़ में किया टीम में शामिल

By Kusum | May 04, 2025

पंजाब किंग्स ने इंजर्ड ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ लिया है। जिसके बाद टीम ने आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिए उनके नाम का ऐलान भी कर दिया है। वहीं अब ग्लेन मैक्सवेल की जगह टीम में ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को चुना गया है। मिचेल ओवेन ने अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। वे अनकैप्ड ओवरशीज प्लेयर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने इस रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। 

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया के मिचेल ओवेन ने 34 टी20 मैच खेले हैं और 646 रन बनाएहैं, जिसमें दो शतक और 108 का हाईएस्ट स्कोर शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम 10 टी20विकेट भी हैं। मिच ओवेन 3 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे। ग्लेन मैक्सवेल इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, फॉर्म इस सीजन अच्छी नहीं थी। उनको ड्रोप भी किया गया था। 

मिचेल ओवेन के चुने जाने के बाद हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट खोजने में पंजाब किंग्स को परेशानी हो रही है, क्योंकि क्वालिटी प्लेयर एक समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि मैनेजमेंट इंडियन टैलेंट्स की ओर देख रहा है। कुछ खिलाड़ी उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि रिकी पोंटिंग ने अपने देश के अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका दिया। 

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।