पाकिस्तानी हमले के बीच IPL का PBKS vs DC मैच रद्द, दर्शकों को स्टेडियम से बाहर भेजा गया

By Kusum | May 08, 2025

पाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। ये मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जिस समय मैच रद्द हुआ उस समय पंजाब किंग्स 11वां ओवर फेंका जा रहा था। अचानक से खेल रुका और अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मैदान की फ्लडलाइट्स बुझा दी गई और दर्शकों को बाहर निकाला जाने लगा। इसके लिए बीसीसीआई ने दर्शकों से असुविधा के लिए खेद जताया है। 

11वें ओवर में क्या हुआ?

 पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब को उनके ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने जोरदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने मिचेल स्टार्क से लेकर कुलदीप यादव तक पर करारे शॉट लगाए। पंजाब कि पहला विकेट 122 के स्कोर पर गिरा। उस दौरान प्रियांश आर्या 74 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर कैच आउट हुो गए। इसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन ठीक इसी समय मैच रोक दिया गया। अंपायर और सभी खिलाड़ी मैदान पर एक ही जगह पर जुट गए थे। उधर कमेंटेटर्स ने फ्लडलाइट में समस्या के चलते मैच रुकने की बात कही।  

 वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब टीम ने दमदार शुरुआत की। प्रभसिमरन ने प्रियांश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। प्रियांश की पारी का अंत टी नटराजन ने किया। उन्होंने 11वें ओवर की पहली गेंद पर माधव तिवारी को कैच थमाया। प्रियांश के बल्ले से पांच चौके और 6 छक्के निकले। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में चौके मारे। 

बता दें कि बारिश के कारण पीबीकेएस वर्सेस डीसी मैच के टॉस में सवा घंटे की देरी हुई थी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसके 12 मैचों में 16 अंक हैं। पीबीकेएस प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी