Punjab: नवजोत कौर सिद्धू सहित बड़ी संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2023

जलंधर/होशियारपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब के आदमपुर से आगे बढ़ी। इस दौरान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू सहित बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर के काला बकरा इलाके से शुरू हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित कई पार्टी नेताओं को राहुल के साथ चलते देखा गया। यात्रा के बीच राहुल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और कांशीराम फाउंडेशन के अध्यक्ष लखबीर सिंह से भी मुलाकात की।

इससे पहले, मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली में रोड शो को लेकर उनपर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “यह इवेंट मैनेजमेंट है। इससे साबित होता है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बेचैनी है।” पंजाब कांग्रेस के प्रमुख वडिंग ने कहा, “पंजाब में यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए बाहर आए।”

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने भूमि अतिक्रमण पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेश की निंदा की

उन्होंने बताया कि यात्रा मंगलवार को मुकेरियां पहुंचेगी और फिर हिमाचल प्रदेश में दाखिल होगी। वडिंग ने कहा कि 19 जनवरी को पठानकोट में रैली होगी, जिसके बाद यात्रा जम्मू में प्रवेश करेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर 2022 को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी, जब राहुल वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा