भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा द्वारा मशहूर शख़्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

चंडीगढ़   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में विधान सभा ने पिछले सत्र के बाद दिवंगत मशहूर शख़्सियतों, स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीद सैनिकों के अलावा राजनैतिक हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट की।

इसे भी पढ़ें: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस पर छुट्टी का विरोध करने पर भगवंत मान ने कांग्रेसी विधायक की की आलोचना

सदन ने ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्धड़ जो आई.ए.एफ. का जहाज़ हादसाग्रस्त होने से सी.डी.एस. जनरल बिपन रावत और अन्य सीनियर फ़ौजी अफसरों के साथ मृत हो गए थे, असम में गश्त के दौरान जान न्यौछावर करने वाले बी.एस.एफ. के जवान धर्मिंदर कुमार के अलावा प्रेम बल्लभ, अर्जन सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, श्रीमती मेलो देवी, धर्म सिंह, जरनैल सिंह और सुखदेव सिंह (सभी स्वतंत्रता संग्रामियों ) को भी श्रद्धाँजलि भेंट की।

इसे भी पढ़ें: गृह, विजीलैंस, स्थानीय निकाय, उद्योग, कृषि एवं लोक संपर्क विभाग मुख्यमंत्री को मिले

इसी मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधायक राणा गुरजीत सिंह के भाई राणा महिंद्रा प्रताप सिंह का नाम भी दिवंगत शख़्सियतों में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सम्मान के तौर पर दिवंगत हस्तियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.