Punjab: गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

पंजाब के गुरदासपुर में एक थाने पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बठिंडा जिले के रामूवाल निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि मोहन सिंह गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसने पंजाब में आतंक फैलाने के उद्देश्य से इस हमले को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया, ‘‘पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir से आईं ये खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं! घुसपैठ, अवैध संचार नेटवर्क और ISI की नई साजिशों का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sri Lanka में त्योहार का जश्न मातम में बदला, नशे में धुत Driver ने 6 लोगों को रौंदा

Surya Chauhan Murder Case में Asad Encounter के बाद अब उसके घर पर Bulldozer Action की तैयारी

बालेन्द्र शाह ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए ब्रिटेन को निमंत्रित कर अपनी जगहँसाई करवा ली है