पंजाब के मंत्री ने मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को सौंपे 50-50 लाख के चेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार के परिवार के सदस्यों को शुक्रवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है और वह किसान समुदाय के साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेशवासियों से बोली योगी सरकार, त्योहारों में कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य करें पालन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नाभा ने लखनऊ में चार किसानों और पत्रकार के परिवारों को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे। नाभा ने कहा, पंजाब सरकार (कृषि कानूनों के खिलाफ) चल रहे आंदोलन में मारे गए 157 किसानों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पहले ही सरकारी नौकरी दे चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delimitation साबित होगा BJP की सबसे बड़ी गलती, संसद के विशेष सत्र से पहले बोले अखिलेश

Coimbatore POCSO Court बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में शुक्रवार को सुनाएगी फैसला

रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी

Mayawati ने सपा के Manifesto को बताया छलावा, लगाया आरक्षण विरोधी होने का आरोप