पंजाब नेशनल बैंक को राहत, दूसरी तिमाही में 507 करोड़ का हुआ लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 507.06 करोड़ रुपये रहा। पीएनबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा हुआ था।

पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 15,556.61 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,035.88 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) मौजूदा वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल कर्ज की 16.76 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 17.16 प्रतिशत थी।

इसे भी पढ़ें: UBI, PNB, OBC बैंक की विलय एक अप्रैल 2020 से परिचालन में आयेंगी

फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान आलोच्य तिमाही में घटकर 3,253.32 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7,733.27 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया बाढ़ प्रभावित दक्षिणी जिलों का हवाई दौरा

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत