पंजाब: कपूरथला में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2025

कपूरथला-गोइंदवाल रोड पर खीरांवाली गांव के पास तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है, जब मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से हाथापाई की। उसने बताया कि बाद में, उनमें से एक ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी और तीनों मौके से भाग गए।

कुलवंत सिंह को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत