पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: खालिस्तानी आतंकी विक्रमजीत समेत दो गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2025

पंजाब पुलिस ने शनिवार को इटली निवासी मलकीत सिंह की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक कथित तौर पर आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक, बिक्रमजीत सिंह, एलकेएफ से जुड़ा है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा बिक्रमजीत सिंह आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा हुआ है और उसका आपराधिक इतिहास है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वह 2018 में पंजाब के राजा सांसी शहर में एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब: फरार आप विधायक पठानमाजरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठगांठ का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला