पंजाब पुलिस ने एक सीमापार हथियार तस्करी मॉड्यूडल का किया भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को खुफिया सूचना पर आधारित अभियान के तहत पाकिस्तान से कथित रूप से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से उसके सात गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की गई हैं। डीजीपी ने कहा,‘‘खुफिया सूचना पर आधारित एक बड़े अभियान में, अमृतसर आयुक्त पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी ‘हैंडलर’ के संपर्क में थे और पूरे पंजाब में अवैध हथियारों की खरीद एवं आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अमृतसर के छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। आगे और पीछे की कड़ियों समेत पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और उसे ध्वस्त करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।’’

डीजीपी ने सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य में अवैध हथियारों एवं संगठित अपराध के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन