By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025
पंजाब पुलिस ने रविवार को एक सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाकिस्तान स्थित तस्करों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्होंने मादक पदार्थ भारत भेजा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
डीजीपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।