पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नार्को-हथियार तंत्र का भंडाफोड़ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह आधुनिक पिस्तौल और एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति सोशल मीडिया और ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के संपर्क में थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस आयुक्तालय ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार और नार्को नेटवर्क को ध्वस्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 1.10 किलोग्राम हेरोइन के साथ छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किया है।

यादव ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब में अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आवाजाही और वितरण में समन्वय के लिए सोशल मीडिया और ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे।

मामले में पुलिस ने छेहरटा और अमृतसर छावनी थाना में शस्त्र अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती पर करें यह Special Upay, सुखी रहेगा आपका वैवाहिक जीवन

Epstein Files | Jeffrey Epstein का खौफनाक Baby Ranch Plan! खुद के स्पर्म से सुपर रेस पैदा करने की थी साजिश

Joint Pain: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Surgery का खतरा, पढ़ें ये Health Alert

Manipur Fresh Violence | मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में उग्रवादियों ने फूँके दर्जनों घर, कर्फ्यू लागू