पंजाब पुलिस ने लक्षित हत्या की साजिश नाकाम की, अर्श डल्ला मॉड्यूल के दो सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

पंजाब पुलिस ने कनाडा में रहने वाले आतंकवादी अर्श डल्ला द्वारा रची गई हत्या की एक साजिश नाकाम करते हुए मॉड्यूल के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी ने पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), पंजाब ने कनाडा में रहने वाले आतंकवादी अर्श डल्ला द्वारा रची गई लक्षित हत्या की एक साजिश को नाकाम कर दिया और दो प्रमुख गुर्गों कवलजीत सिंह, निवासी धर्मकोट और नवदीप सिंह उर्फ ​​हानी, निवासी बड्डूवाल को गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने कहा कि समय पर और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई के जरिये प्रकोष्ठ ने एक लक्षित हत्या मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा टल गया है।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने अभियान के दौरान एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल (तुर्की में निर्मित) और नौ कारतूस भी जब्त किए हैं। डीजीपी ने कहा, ‘‘मॉड्यूल के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?

नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये