पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल मुजाहिद्दीन का कार्यकर्ता अमृतसर से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक कार्यकर्ता को​ गिरफ्तार करने और उसके पास से 29 लाख रुपये नकद बरामद करने का दावा किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने यहां बयान जारी कर बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगाम के रहने वाले हिलाल अहमद वागे को अमृतसर पुलिस ने 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया।

गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि हिज्बुल के कश्मीर घाटी प्रमुख रियाज अहमद नाइकू ने वागे को एक अज्ञात व्यक्ति से पैसे लेने के लिये अमृतसर भेजा था। इस संबंध में अमृतसर सदर पुलिस थाने में संशोधित गैर कानूनी गतिविधि :रोकथाम: अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है।।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश