पंजाब पुलिस मोहाली में हुए धमाके की जांच कर रही है : मुख्यमंत्री भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में हुए धमाके की जांच की जा रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मान ने अपने आवास पर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और घटना पर रिपोर्ट मांगी है। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब पुलिस मोहाली में हुए विस्फोट की जांच कर रही है। पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’’

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने इस घटना को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया और कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यसभा सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में धमाका उन ताकतों का कायरतापूर्ण कृत्य है, जो राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं। पंजाब सरकार इस घटना में शामिल लोगों को बख्शेगी नहीं और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह के डिनर के बाद तेज हुई अटकलें, सौरव गांगुली की पत्नी डोना जाएंगी राज्यसभा?

‘आप’ के एक अन्य सांसद संदीप पाठक ने कहा कि यह हमला बेहद निंदनीय है। पाठक ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफाई मुख्यालय पर हमला निंदनीय है। मैं हमले की कड़ी निंदा करता हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कंग ने ट्वीट किया, ‘‘ मोहाली में हुआ धमाका दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है। हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को भी शांति एवं सद्भाव के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इससे पंजाब विरोधी ताकतों की घबराहट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई