पंजाब चुनाव 2022: आंदोलन का केंद्र रहे मानसा में नए चेहरों के मैदान में आने से कांटे का हुआ मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

मानसा। मानसा के अर्द्धशहरी निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा नए चेहरों को मैदान में उतारने से अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जहां लोकप्रिय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने विजय सिंगला और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने प्रेम अरोड़ा को टिकट दिया है। मानसा में मुख्य रूप से लोग कपास, धान और सब्जियों की खेती करते हैं। पहले कई बार यहां विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को जीत मिली है। यह क्षेत्र तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का केन्द्र रहा था। पिछले महीने कांग्रेस की एक रैली के दौरान बेरोजगार स्कूली शिक्षकों पर पुलिस के लाठीचार्ज के कारण शहर खबरों में रहा था। कांग्रेस सरकार ने इस घटना की ‘मजिस्ट्रेटी’ जांच के आदेश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि वह यहां विकास परियोजनाओं को लाने का प्रयास करेंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार विजय सिंगला ने घर-घर जाकर प्रचार करते हुए लोगों से कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने दूसरी पारम्परिक पार्टियों को परखा है और अब वे उनकी पार्टी को एक मौका देना चाहते हैं। पेशे से चिकित्सक सिंगला ने कहा, ‘‘हर पंजाबी का दिल कह रहा है कि इस बार बदलाव लाना है, एक मौका आप को देना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में अमृतसर ईस्ट बना सबसे हॉट सीट, अकाली दल ने सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को उतारा 

व्यापारी एवं नेता प्रेम अरोड़ा मानसा से शिअद के उम्मीदवार हैं। बुर्ज धिल्वन गांव में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए काम करेंगे और हर स्थिति में उनका साथ देंगे। उन्होंने यहां बेरोजगार युवाओं के बारे में बात की और वादा किया कि मानसा में उद्योग लाएंगे। ‘आप’ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बड़े वादे करते हैं, लेकिन वह पंजाब में अपने ही विधायकों को गारंटी नहीं दे सके, जिनमें से कई ने पार्टी छोड़ दी।’’ कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब को लेकर उनके पास कोई योजना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Bhadli Navami 2026: भडल्या नवमी पर बिना मुहूर्त देखे किए जाते हैं शुभ काम, गुरु अस्त होने के बाद भी होंगे विवाह

Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा

संवाद से ही सुलझेगा युवा असंतोष

Tennis Ball Exercise से बढ़ाएं अपना Focus और Brain Speed; विशेषज्ञों ने बताए इसके अद्भुत स्वास्थ्य फायदे