पंजाब चुनाव: PM मोदी मंगलवार को वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित, 18 विधानसभा क्षेत्रों में लगाई गई स्क्रीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को मंगलवार को संबोधित करेंगे। अपनी रैली में मोदी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्रों में पड़ने वाले 18 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने इसके लिए सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई है। करीब 50,000 लोगों के मोदी का भाषण देखने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में पार्टी ने प्रधानमंत्री की कई रैली आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। 

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये