Punjab: राज्य पेंशन योजना के अपात्र लाभार्थियों से 44.34 करोड़ रुपये की वसूली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

पंजाब की मंत्री बलजीत कौर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य पेंशन योजना के एक लाख से अधिक अपात्र लाभार्थियों से 44.34 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने राज्य पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का सर्वेक्षण कराया है।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में विसंगतियां उजागर हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 के दौरान राज्य पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने वाले कुल 33,48,989 लाभार्थियों में से 1,07,571 अपात्र पाए गए। उन्होंने बताया कि इन लाभार्थियों से 41.22 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न