खेल मंत्री सोढ़ी का ऐलान, गोल्ड जीतने पर टीम में शामिल पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को देंगे 2.25 करोड़

By अंकित सिंह | Jul 30, 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों के पूल ए में अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हराया। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम की खूब वाहवाही हो रही है। इन सबके बीच पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बड़ा ऐलान किया है। गुरमीत सिंह सोढ़ी के अनुसार टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को अब एक टीम के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर व्यक्तिगत रूप से 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे। आज के मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये। जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

Yes Milord: आंदोलनजीवी की सरकारी भाषा बताओ? सत्यम वर्मा पर NSA आदेश में इस्तेमाल शब्द को लेकर हाईकोर्ट ने मेधा रूपम से पूछा सवाल

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में