Punjab Vigilance Bureau ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि बठिंडा तलवंडी साबो थाने में तैनात जगतार सिंह को एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने विभाग से संपर्क कर आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने एक मामले में उसकी मदद करने के लिए रिश्वत के रूप में 20,000 रुपये मांगे थे।

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath : अमृतकाल में नारी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ता भारत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई पहले पांच हजार रुपये ले चुका था और बाकी पैसे देने को कह रहा था। बठिंडा रेंज की एक सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और अधिकारी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई के खिलाफ बठिंडा रेंज के सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI के बीच खुद को ऐसे रखें सेफ, रूटीन में शामिल करें ये हेल्दी आदतें

Sensex में 1382 अंकों का उछाल, विदेशी निवेशकों की लिवाली से Nifty 25758 के पार

UNSC में भारत ने उठाया AI और तकनीक के दुरुपयोग का मुद्दा, चेताया

Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज